{"_id":"5fa04bf58ebc3e9bbd5f5c99","slug":"dengoo-ke-lakshanon-vaale-bukhaar-se-vrddha-kee-maut-bahavalapur-mein-aathaveen-maut-kannauj-news-knp592084080","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के लक्षणों वाले बुखार से वृद्धा की मौत, बहवलपुर में आठवीं मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के लक्षणों वाले बुखार से वृद्धा की मौत, बहवलपुर में आठवीं मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बहवलपुर में डेंगू के लक्षणों वाले बुखार की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। इससे पहले भी नगर पालिका के इस ग्रामीण इलाके में सात लोगों की मौत हो चुकी है।
नगर पालिका परिषद के देहात क्षेत्र के मोहल्ला बहवलपुर निवासी सावित्री देवी (75) पत्नी मेवाराम को 26 अक्तूबर को बुखार आया था। परिजन सौ शय्या अस्पताल से जिला अस्पताल फिर मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए थे। 30 अक्तूबर को हालत में सुधार होने पर परिजन महिला को घर ले आए। रविवार रात सावित्री देवी की हालत बिगड़ गई। खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी मौत हो गई। महिला की मौत से घर में कोहराम मच गया।
इससे पहले बहवलपुर में अरविंद उर्फ बिंदू (30) पुत्र लटूरी लाल, शिवशंकर लाल (70) पुत्र रामस्वरूप, सुंदरलाल शाक्य (85) पुत्र अंगनेलाल, कटोरी देवी (60) पत्नी बाबूराम, अनारकली (55) पत्नी कन्हैयालाल बाथम व अपनी ससुराल में रह रहे किशनपाल (45) की बुखार से मौत हो चुकी है।