{"_id":"66882977a8ccde2070031cb6","slug":"demonstration-of-lawyers-against-corruption-in-tehsil-kannauj-news-c-214-1-knj1005-115409-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
तिर्वा। भ्रष्टाचार व अनियमिताओं को लेकर अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कामकाज ठप कर दिया। अधिवक्ताओं के काम ठप करने से वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तिर्वा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार व कर्मचारियों की मनमानी को लेकर सफर कर रहे वादकारी व अधिवक्ताओं ने एसडीएम अशोक कुमार व तहसीलदार अवनीश कुमार को एक सप्ताह पहले ज्ञापन देकर निस्तारण करने की मांग की थी। तहसील प्रशासन की उदासीनता के चलते न तो कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार किया और न ही समस्याओं का निस्तारण हुआ। इसी बात से नाराज न्यू बार व लाॅयर्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एक सामूहिक बैठक की। बैठक में एक सप्ताह पूर्व एसडीएम को दिए गए ज्ञापन पर अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके बाद सभी अधिवक्ता तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंचे।
वहां पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, न्यू बार अध्यक्ष हरवेंद्र यादव के अलावा अन्य अधिवक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहा कि तहसील परिसर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं। छोटे से छोटे कामों में भी अधिकारी व कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। अधिकारियों की उदासीनता के चलते वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। लंबे समय से एक सीट पर रहने के कारण कर्मचारी न्याय प्रक्रिया को भी बाधित करते हैं। इस दौरान दोनों संगठनों के सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।