{"_id":"5e0ce1b48ebc3e879937c5ed","slug":"deliver-the-third-installment-in-a-week-kannauj-news-knp5357386113","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में करें तीसरी किस्त का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में करें तीसरी किस्त का वितरण
विज्ञापन
कन्नौज। सर्वे के दौरान पात्रता पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को बकाया किस्तों का वितरण एक सप्ताह में कर दें। यह निर्देश जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण की समीक्षा के दौरान दिए।
उन्होेंने जियो टैगिंग करने वाले जिला प्रबंधक संजीव कुमार, अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, मानवेंद्र, सुधीर कुमार आदि कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जियो टैगिंग के दौरान पात्रता पर विशेष ध्यान दें। अगर किसी नगर पंचायत से शिकायत आती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाभार्थियों को दी जाने वाली प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय किस्त के संबंध में जानकारी की तो बताया गया कि प्रथम चरण के किसी भी लाभार्थी को अभी तक तृतीय किस्त मुहैया नहीं कराई गई है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। तृतीय किस्त एक सप्ताह में देने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त यूसी उपाध्याय को निर्देश दिए। साथ ही मानीटरिंग के लिए भी कहा।
इससे पहले जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में बनाए जा रहे गोल्डन कार्डों के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के स्वरूप से जानकारी ली। बताया गया कि जनपद में लक्ष्य के अनुरूप 5 लाख 93 हजार 400 गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। अभी तक मात्र 66005 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन शहरी/ग्रामीण की भी समीक्षा की। अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में साफ-सफाई के रखने के निर्देश दिए। ईओ कन्नौज को निर्देश दिए कि पाटा नाला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगर स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान शिकायत अथवा कमी पाई जाती है तो ईओ जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।