फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   delhi bjp adhyaksh adesh pandey in kannauj

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष बने आदेश पांडेय, परिवारियों ने मिठाई बांट कर जताई खुशी

Tue, 02 Jun 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
delhi bjp adhyaksh adesh pandey in kannauj
कन्नौज। खुशी का इजहार करते आदेश गुप्ता के माता-पिता और मिठाई खाकर मुंह मीठा करते परिवार के लोग। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर के आदेश गुप्ता को दिल्ली का भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न का माहौल है। माता-पिता और भाइयों ने मिठाई बांटी। इससे पहले आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली के महापौर पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन

आदेश गुप्ता नगर के मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में शिक्षा ग्रहण करने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ गए थे। 1994 में फर्रुखाबाद में विद्यार्थी परिषद में जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। कई साल तक संगठन में सक्रिय रहने के बाद वर्ष 2008 में दिल्ली पहुंच गए। यहां से राजनीति शुरू की। वर्ष 2010 में भाजयुमो का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

पार्टी ने दिल्ली के पटेल नगर से 2017 में पार्षद का चुनाव लड़ाया। इसमें जीत हासिल की। 2018 में उत्तरी दिल्ली का महापौर बनाया गया। एक वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी के काम में लग गए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को आदेश गुप्ता को दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इसकी जानकारी पर घर में जश्न का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कस्बे के लोगों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के छोटे भाई देवेंद्र देव भाजपा के उमर्दा मंडल के प्रभारी हैं। पिता शंभू दयाल गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। बधाई देने वालों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, जितेंद्र कौशल, आंचल गुप्ता, शिवा गुप्ता, अनित शुक्ला, अजीत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed