{"_id":"6041242e8ebc3ecbac0660c3","slug":"deeseeem-kantenar-se-takaraee-chaalak-kee-maut-kannauj-itaava-baardar-ke-paas-aagara-lakhanoo-eksapresave-par-hua-haadasa-kannauj-news-knp6156282155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम कंटेनर से टकराई, चालक की मौत, कन्नौज-इटावा बार्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम कंटेनर से टकराई, चालक की मौत, कन्नौज-इटावा बार्डर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को डीसीएम ट्रक में टोचिंग कर ले जाए जा रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर मौत हो गई। क्लीनर घायल हो गया। उसे सैफई भेजा गया है। हादसा कन्नौज-इटावा बार्डर के पास हुआ।
बिहार केदरभंगा में अमिता गांव निवासी चंदन कुमार (22) पुत्र गंगाराम साहू डीसीएम में फर्नीचर और गृहस्थी का सामान लादकर दिल्ली जा रहे थे। साथ में क्लीनर संजय (40) पुत्र बैजनाथ थे। कन्नौज इटावा बार्डर के पास डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक में टोचिंग कर ले जाए जा रहे कंटेनर में पीछे से टकरा गई। रफ्तार तेज होने से डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक और क्लीनर अंदर फंस गए। यूपीडा(उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) और गश्ती टीम के कर्मचारियों ने डीसीएम कटवाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक चंदन की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल संजय को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भेज दिया गया। यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को टोल प्लाजा पर खड़ा करवा दिया।