फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   deepaavalee par suraksha ke tagade intajaam, tainaat huee peeesee

दीपावली पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, तैनात हुई पीएसी

Thu, 12 Nov 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
deepaavalee par suraksha ke tagade intajaam, tainaat huee peeesee
शहर में पीएसी जवानों के साथ गश्त करते कलां चौकी प्रभारी राजीव पांडेय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दीपावली को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट है। त्योहार पर शांति व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए जिले को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया है। बाजारों से लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी ने अफवाह फैलाने वालों और शांति-व्यवस्था में दखल देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर शराब पीने के साथ जगह-जगह जुआ शुरू हो जाता है। शराब के नशे में लोग एक दूसरे से विवाद करते हैं। इससे मारपीट और फायरिंग की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने जिले को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा है। सभी जोन और सेक्टरों में आला अधिकारियों को मजिस्ट्रेट पॉवर देते हुए सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

शासन से भेजे गए दो सेक्शन पीएसी बल को स्थानीय पुलिस के साथ प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। सभी थाना और चौकी प्रभारियों से भैयादूज तक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। एसपी ने बताया कि अफवाह फैलाने और शांति-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed