{"_id":"653034e4eba7d23b5b0e2644","slug":"decision-water-coolers-will-be-installed-at-100-places-land-will-be-given-for-cyber-police-station-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4330-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: 100 जगह लगेंगे वाटर कूलर, साइबर थाने के लिए दी जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला: 100 जगह लगेंगे वाटर कूलर, साइबर थाने के लिए दी जाएगी जमीन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में जल्द ही 100 जगहों पर वाटर कूल लगाए जाएंगे। शासन की ओर से मंजूर साइबर थाना के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। यह फैसला नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान लिया गया है।
बुधवार को पालिका की बोर्ड की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष कौसर जहां अंसारी ने की। बैठक के दौरान मौजूद 25 में से 23 सदस्याें के साथ शहर में विकास कार्याें पर चर्चा शुरू हुई। तय हुआ कि शहर में अलग-अलग 100 जगहों पर वाटर कूलर लगवाए जाएंगे। इसके अलावा एसडीएम सदर की ओर से शहर में साइबर थाना बनवाने के लिए चिट्ठी का हवाला देकर इसपर मंथन किया गया। पालिका की ओर से निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया। इसे सर्व सम्मति से पास किया गया। इसके अलावा महिला आरक्षण कानून के समर्थन में विचार विमर्श, मृत्यु पशुओं के लिए भूमि चिन्हित करने पर विचार विमर्श किया गया। शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर करने की बात हुई।
शहर की सड़क एवं नाली निर्माण, धार्मिक स्थलों पर सोलर लाइट आदि की व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस दौरान बताया गया कि शहर की राशन की दुकानों में जो राशन वितरण किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता खराब होने की शिकायत मिल रही है। इसे जिलापूर्ति अधिकारी कन्नौज को पत्र भेजकर जांच करवाने की बात हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों की जांच के लिए पांच सदस्यीय वार्ड सभासद की टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए। बोर्ड बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी, सभासद प्रभात बाजपेई, नावेद खान, मुस्ते हसन, शोभित चौरसिया आदि मौजूद रहे।