फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   death of teenager due to drowning in canal

Kannauj News: किशोर की नहर में डूबने से मौत

Sun, 28 May 2023 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
death of teenager due to drowning in canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। मौसेरी बहन की शादी में आया किशोर निचली गंग नहर में नहाते समय डूब गया। मौके पर पर मौजूद ग्रामीणों ने खोजबीन की। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। पुलिस व गोताखोरों की टीम ने रविवार को शव को बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के औरोतारपुर गांव निवासी राजू का पुत्र रामजी (13) ठठिया थाना क्षेत्र के सुमेरपुर गांव निवासी मौसा सुदामा प्रसाद के घर आया था। 30 मई को मौसेरी बहन की बरात है। शनिवार की शाम पांच बजे वह मित्रों के साथ नहर नहाने चला गया। नहाते समय वह अचानक डूब गया। साथ में नहा रहे किशोरों की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच किशोर की खोजबीन करते की। रविवार को 20 घंटे बाद किशोर का शव बरामद कर लिया गया। तहसीलदार नवनीता राय ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर परिजनों के सौंप दिया गया। उसकी मौत से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

इनसेट - परिजनों को समझाते थानाध्यक्ष विक्रम सिंह



तिर्वा। 20 घंटे बाद गोताखोरों ने किशोर के शव को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष विक्रम सिंह व तहसीलदार नवनीता राय ने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया। दो घंटे बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम काराने के लिए तैयार हुए। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed