फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of one of the four friends who went to bath, mourning in the village

Kannauj News: नहाने गए चार दोस्तों में एक की मौत, गांव में मातम

Fri, 14 Apr 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 14 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Death of one of the four friends who went to bath, mourning in the village
तालग्राम। आंबेडकर जयंती पट छुट्टी होने के कारण घर से चुपचाप घूमने निकले चार दोस्तों के तालाब में नहाते समय एक की डूबने जान से मौत हो गई जबकि तीन को ग्रामीणों ने बचा लिया। हादसे से मृत किशोर के परिजनों में कोहराम मचा गया। गांव में मातम पसर गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने हादसे की जानकारी की।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्तापुर्वा किसान जितेंद्र कुमार उर्फ अशोक कुमार का पुत्र प्रियांशु (13) जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम का कक्षा आठ का छात्र था। माता-पिता खेत पर गेहूं फसल की कटाई कर रहे थे। तभी गांव के स्कूल दोस्त विकास (11) कक्षा सात, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसूलाबाद रिषभ (13) कक्षा आठ और अजय (11) के साथ तालग्राम काली देवी मंदिर घूमने गया था। मंदिर के पास पानी से भरे तालाब में शुक्रवार दोपहर नहाने लगे। तभी एक दोस्त को बचाने के प्रयास में तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। दोस्तों को डूबता देख अजय ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी गहराई में जाने लगा। बच्चों का शोर सुनकर पेड़ों की छांव में आराम कर रहे किसान मदद के लिए दौड़ पड़े। उसके बाबा चंद्रमादास ने प्रयास कर बच्चों को गहरे पानी से बाहर निकाला। सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल, उप निरीक्षक शेखर सैनी तत्काल मौके पहुंचे। बेहोश बालक प्रियांशु को सीएचसी भेजा जबकि अन्य को लोगों ने उलटा कर पेट से पानी निकाल कर बचा लिया। प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया लेकिन मेडिकल कॉलेज तिर्वा में पहुंचते ही मौत हो गई। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव घर पर आते ही मां ममता और बड़ा भाई राहुल का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि बालक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

---
मेधावी छात्र था प्रियांशु
छात्र प्रियांशु की मौत की जानकारी होते ही जागृति पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार और शिक्षक छात्र के घर पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त की। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा में मेधावी और होनहार छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
राजकीय नलकूप की केप्टी के पानी से भरा तालाब
जिस तालाब में हादसा हुआ, वह हमेशा गर्मियों में सूखा पड़ा रहता था। कुछ दिन पहले नया राजकीय नलकूप लगवाया गया था। उसके बालू युक्त पानी को साफ करने के लिए (केप्टी) करते समय भर दिया गया जो प्रियांशु की मौत का कारण बना।
---------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed