फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death in road accident, mourning in family on Holi

Kannauj News: सड़क हादसे में मौत, होली में परिवार में मातम

Tue, 03 Mar 2026 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Death in road accident, mourning in family on Holi
विशुनगढ़। होली पर को घर लौट रहे एक युवक की सोमवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में वाहन की टक्कर से यह दुखद घटना हुई। इससे होली में परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

गढ़िया असालताबाद निवासी पीयूष उर्फ दीपक (32) हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक्सपोर्ट फैक्ट्री में प्राइवेट नौकरी करता था। वह होली पर गांव के लिए बाइक से निकला था। मैनपुरी के कुरावली थानाक्षेत्र में देर रात उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दीपक सड़क पर गिर गया। इसकी सूचना पास के दुकानदार ने डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने घायल दीपक को कुरावली सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई और वे आनन-फानन में जिला अस्पताल मैनपुरी के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

पीयूष घर का इकलौता चिराग था। उसकी शादी आठ वर्ष पहले फर्रुखाबाद के न्यामतपुर ठाकुरान निवासी प्रियंका से हुई थी। उसके पांच वर्ष का एक पुत्र शिवांश और सात वर्ष की दो जुड़वां पुत्रियां हैं। पत्नी, मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed