{"_id":"63dab4adfb0e0b7aa61eea3d","slug":"dead-body-of-tempo-driver-found-on-railway-track-fear-of-murder-kannauj-news-knp741586168-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रेलवे ट्रैक किनारे टेंपो चालक का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रेलवे ट्रैक किनारे टेंपो चालक का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Feb 2023 05:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे टेंपो चालक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कुछ लोगों से हुए विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने चालक के शव को लेकर छानबीन शुरू की है।
गुरसहायगंज कोतवाली के फत्तेहपुर जसोदा निवासी विशाल (26) टेंपो चालक था। बुधवार की रात नौ बजे पांडेयपुर्वा गांव के सामने रेलवे ट्रैक किनारे विशाल का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलख उठे। पिता सतीश चंद्र ने बताया कि गुरसहायगंज में रहने वाले एक युवक का बेटा टेंपो चलाता था।
बुधवार की शाम जलालाबाद में कुछ लोगों से बेटे का विवाद हुआ था। इससे उसे आशंका है कि बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया होगा। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।