फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of missing painter found in abandoned condition

Kannauj News: लावारिस हालत में मिला घर से गायब पेंटर का शव मिला

Wed, 19 Jul 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 19 Jul 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing painter found in abandoned condition
छिबरामऊ। सोमवार को बैंक से पैसे निकालने के लिए आए युवक का शव पश्चिमी बाईपास स्थित रामनगर मोहल्ले में सड़क पर लावारिस हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त होने के बाद देर शाम परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


मोहल्ला ककरैया रामनगर में एक युवक का सड़क पर शव पड़ा देख हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली। जेब से आधार कार्ड, पर्स व मोबाइल मिले। आधार कार्ड के अनुसार युवक प्रेमपुर के टड़हा गांव का निकला। इस बीच छिबरामऊ बाजार करने आए प्रेमपुर सरैया के कुछ लोग भी वहां पहुंच गए तथा शव की पहचान शिवराज सिंह (35) उर्फ बबलू निवासी टड़ा प्रेमपुर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 100 शैया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। देर सायं मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवराज उर्फ बबलू पेंटर है। सोमवार को वह बैंक ऑफ इंडिया छिबरामऊ से पैसे निकालने गया था। काम के सिलसिले में वह अक्सर घर नहीं लौटता था, जिस कारण उसकी खोजबीन भी नहीं की। मंगवार को पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। मृतक अभी अविवाहित था। उसके सात भाई हैं, जिसमें दो की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed