{"_id":"64ecf6c34289fd8402009db6","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2241-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
हसेरन। क्षेत्र के बिलंदपुर गांव में विवाहिता ने गृहक्लेश में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के बिलंदपुर गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी रश्मि (30) ने घरेलू कलह से घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से कुंडे में फंदा लनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जनपद औरैया के ग्राम शाहबाजपुर थाना सहार की रहने वाली रश्मि की शादी रवि कुमार से नौ साल पहले हुई थी। विवाहिता के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी एक बेटा है। सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी उसकी ससुराल पहुंच गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।