फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a girl found lying inside the house in Kannauj, injury marks found on the neck, murder suspected

Kannauj: घर के अंदर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला युवती का शव, गले में मिले चोट के निशान...हत्या की आशंका

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
सार

Kannauj News: कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Dead body of a girl found lying inside the house in Kannauj, injury marks found on the neck, murder suspected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर संदिग्ध हालात में युवती का शव पड़ा मिला। युवती के गले में चोट के निशान मिले हैं, जिससे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी प्रेमवती (55) के पति राम सिंह की एक साल पहले मौत हो गई थी। प्रेमवती अपनी बेटी लक्ष्मी देवी (35) के साथ घर पर रहती थी। प्रेमवती ने बताया कि शनिवार को बेटे राजेश के साथ ओरैया के महाराजपुर गांव निवासी अपने भाई मूलचंद के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
सोमवार सुबह जब घर वापस आई, तो कमरे में बेटी लक्ष्मी का शव पड़ा था, जिसे देखकर उनके होश उड़। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

लक्ष्मी देखती थी खेती का काम
मां ने बताया कि तीन बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। लक्ष्मी की शादी नहीं हुई थी। पति राम सिंह ने बेटे राजेश की शादी हो जाने के बाद हिस्से में 12 बीघा जमीन देकर घर से बाहर कर दिया था। उसमें से पांच बीघा जमीन व एक मकान लक्ष्मी के नाम कर दिया था। पति की मौत के बाद बेटी लक्ष्मी ही खेतीबाड़ी का काम करती थी।
विज्ञापन

गांव के लोग जमीन को लेकर हत्या की जता रहे आंशका
सोमवार की सुबह लक्ष्मी का शव देख आसपास के लोगों के बीच जमीन को लेकर हत्या करने की आंशका की चर्चा जोरो पर थी। लोगों का कहना है कि मृतका का भाई राजेश गांव में ही रहता था। गांव में रहने के बाद भी भाई-बहनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed