फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Daughter of the 'Perfume City' clashes with protesters at Jantar Mantar.

Kannauj News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों से भिड़ी इत्रनगरी की बेटी

Wed, 22 Jul 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Daughter of the 'Perfume City' clashes with protesters at Jantar Mantar.
कन्नौज। सरकार का विरोध करना है तो भाजपा के खिलाफ नारे लगाओ, राजनीति से लड़ो... लेकिन देश के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं होगा! देश रहेगा तभी तो हम रहेंगे! यह बुलंद आवाज किसी राजनेता की नहीं, बल्कि हाथ में अपना दुधमुंहा बच्चा थामे जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ से अकेली भिड़ने वाली इत्रनगरी की बेटी ऐश्वर्या सोलंकी भदौरिया की है। उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली घूमने निकलीं ऐश्वर्या ने जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान जब देश विरोधी नारे सुने, तो उनसे रहा नहीं गया और वह अपनी जान व मासूम बच्चे की परवाह किए बिना सीधे आंदोलनकारियों के बीच जा पहुंचीं। सिकंदरपुर निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया की बेटी और छिबरामऊ के सीओ रहे वीपी सिंह सोलंकी की पुत्रवधू ऐश्वर्या सिंह पति अभिषेक सोलंकी के साथ दिल्ली घूमने गई थीं।
विज्ञापन

जंतर-मंतर के पास से गुजरते समय एक राजनीतिक दल के आंदोलन में जब देश विरोधी नारेबाजी होने लगी, तो ऐश्वर्या का खून खौल उठा। भीड़ की परवाह किए बिना ऐश्वर्या ने सीधे प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल या सरकार की नीतियों का विरोध करना आपका अधिकार हो सकता है, लेकिन विरोध की आड़ में देश के खिलाफ बोलना सीधे तौर पर गद्दारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्य को सम्मानित करेगा क्षत्रिय मोर्चा
खड़िनी। मासूम को गोद में लेकर देश के सम्मान के लिए अकेली खड़ी हुई ऐश्वर्या के इस साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में गर्व की लहर दौड़ गई। क्षत्रिय मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रताप सिंह चौहान उर्फ बंटी ने कहा कि इत्रनगरी की इस शेरनी ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मोर्चा जल्द ही समारोह आयोजित कर ऐश्वर्या सोलंकी को सम्मानित करेगा। इस अवसर पर अमिताभ भदौरिया, अवनीश सिंह बैस, गिरजेश सिंह बैस, रज्जन भदौरिया और चंद्रमोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed