फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dancha seed wait is over

ढैंचा बीज का इंतजार खत्म

Tue, 10 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 10 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dancha seed wait is over
तिल - फोटो : getty images

काफी दिनों से ढैंचा बीज का इंतजार कर रहे किसानों के लिए खुशखबरी है। शासन से जिले के लिए 489 क्विंटल ढैंचा बीज का आवंटन करते हुए 198 क्विंटल की आपूर्ति कर दी है। इस बीज को राजकीय गोदामों पर भेज दिया गया है। बुधवार से पंजीकृत किसानों के बीच वितरण शुरू हो जाएगा। साथ ही शंकर धान का वितरण भी निजी कंपनी स्टाल लगाकर करेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि ढैंचा बीज का किसानों को बेसब्री से इंतजार था। वहीं, मानसून ने भी अपनी आहट दे दी है। ऐसे में किसान अपने खेतों पर जल्द ही ढैंचा बीज बोने की जुगत में हैं। जिला कृषि अधिकारी नीरज रान ने बताया कि शासन से 495 क्विंटल ढैंचा बीज का आवंटन हुआ है।
विज्ञापन


इसमें 198 क्विंटल  बीज मिल गया है। ढैंचा बीज का वितरण केवल पंजीकृत किसानों के मध्य ही किया जाएगा। एक हेक्टेयर पर 50 किलो बीज दिया जाएगा। किसी भी किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर के हिसाब से बीज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को शासन से दी जाने वाली अनुदान की सब्सिडी उनके खातों में भेजी जाएगी। गोदामों से उठान करने पर उनको 36 रुपये प्रति किलो के हिसाब से पूरी धनराशि जमा करनी पड़ेगी। निजी कंपनियों की ओर से गोदामों पर स्टाल लगाकर शंकर प्रजाति के धान बीज की भी बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed