{"_id":"6a8b410d790960cf2208d8f4","slug":"cyclist-student-dies-in-accident-kannauj-news-c-214-1-knj1005-154823-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत
विज्ञापन
तिर्वा। सुजानसराय मार्ग पर रविवार को डंबरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई और उसका साथी बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के रामपुर सादी गांव निवासी नित्कर्ष (10) कक्षा पांच का छात्र था। परिवार के ही मनीष (10) पुत्र नरेंद्र पाल के साथ साइकिल से तिर्वा कस्बे जा रहा था। साइकिल मनीष चला रहा था। तिर्वा-सुजानसराय मार्ग पर डंबरपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नित्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
मनीष ने घायल नित्कर्ष को किसी तरह निजी वाहन की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद नित्कर्ष को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अब किसे राखी बांधूगी...
नित्कर्ष की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घर के इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बड़ी बहनों मोनू और तनू की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बहनें भाई के शव को देखकर बेसुध हो जा रही थीं। बार-बार भाई को पुकारते हुए उनकी जुबां पर एक ही बात आ रही थी कि अब किसकी कलाई में राखी बांधूंगी.. यह कहते ही दोनों बहनें फफक-फफक कर रो पड़तीं। नित्कर्ष घर का इकलौता बेटा था। बहनों को छोटे भाई से बेहद लगाव था। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए वे उत्साहित रहती थीं, लेकिन इस बार त्योहार से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।