फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cyclist dies in accident

Kannauj News: हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sun, 21 Jan 2024 02:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 21 Jan 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in accident
हादसे में साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

हसेरन। हसेरन क्षेत्र के वैसपुर गांव निवासी पातीराम (42) पुत्र जसवंत मजदूरी करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वह मनरेगा का कार्य समाप्त कर साइकिल से गए थे। सादिकपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करीब 12 साल पहले बीमारी के चलते पत्नी माया देवी की मौत हो चुकी है। पाती के दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं, जिसमें छोटे बेटे को छोड़कर सभी की शादी हो गई। सड़क हादसे की सूचना इंदरगढ़ पुलिस को दी गई है। (संवाद)


कलश यात्रा में गूंजे जयकारे

फोटो :39: कलश यात्रा के दौरान मौजूद कथा व्यास व अन्य। स्रोत : आयोजक



कलश यात्रा में गूंजे जयकारे

कन्नौज। मुरैया-बुजुर्ग गांव में श्रीमद्भागवत प्रारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों का उत्साह देखते ही बना। जयकारों और फूलों की बारिश के बीच गांव भ्रमण करने के बाद यात्रा कथा स्थल पहुंची। जहां पर नैमिषारण्य से आए तुषार कृष्ण शास्त्री कथा का रसपान कराएंगे। पहले दिन उन्होंने वेदी पूजन के साथ श्रीमद्भागवत कथा की महिमा के बारे में बताया। इस दौरान रामलखन, छोटू, पुन्नू, कन्हैया, राजन, देवांग, रजत, छुन्ना ,टिल्लू ,मोनू, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed