फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   CRPF found hanging dead body of jawan's pregnant wife

Kannauj News: फंदे पर लटका मिला सीआरपीएफ जवान की गर्भवती पत्नी का शव

Sun, 19 Mar 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
CRPF found hanging

dead body of jawan's pregnant wife
छिबरामऊ। सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला इंदिरा नगर में सीआरपीएफ जवान की गर्भवती पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। महिला के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उसके पति व ससुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर कस्बा निवासी शैलेंद्र शाक्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कार्यरत है। लखनऊ में उसकी पोस्टिंग है। शैलेंद्र की पत्नी भावना उर्फ रिया सिंह (26) उसके साथ लखनऊ में ही रहती थी। होली का त्योहार मनाने वह अपने पति व बेटे के साथ यहां ससुराल आई थी। शनिवार की देर रात रिया का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

भावना के पिता सौरिख क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।
जब वह मौके पर पहुंचे तो दामाद ने शव को फंदे से नीचे उतार लिया था। वहीं, पति शैलेंद्र का कहना है कि जब पत्नी ने फंदा लगाया था, उस वक्त वह घर से बाहर था। पुलिस ने भावना के पति व ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



छिबरामऊ। भावना के पिता ने बताया कि बेटी की शादी अप्रैल 2016 में की थी। शादी के बाद से ही पति शैलेंद्र कुमार उसकी बेटी से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता था। उसके एक तीन साल का बेटा रियांश है और वह तीन माह की गर्भवती भी है।
18 मार्च को उसकी बेटी ने फोन करके बताया कि पति शैलेंद्र कुमार, ससुर रामसनेही, सास चुन्नी देवी, देवर महेंद्र कुमार, ननद शिवानी व ससुर रामसनेही पांच लाख रुपये न मिलने पर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंचे तो बेटी को मृत पाया। उन्होंने ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।




मां की मौत के बाद तीन साल का बेटा रियांश गुमसुम खड़ा खामोश नजरों से लोगों को निहार रहा था। मासूम को नहीं पता था कि उसके सिर पर ममता का साया हमेशा के लिए छिन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed