फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   crowds come for ram Leela

धनुष यज्ञ लीला देखने उमड़ी भीड़

Wed, 08 Apr 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 08 Apr 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
crowds come for ram Leela
कसबा तेराजाकेट में यज्ञशाला के पास बीती रात धनुष यज्ञ रामलीला का मंचन किया। इस दौरान कलाकारों के जीवंत अभिनय को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। लक्ष्मण और परशुराम का संवाद आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। इस दौरान जय-जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


देर शाम भगवान गणेश की वंदना के साथ रामलीला की शुरुआत भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय ने की। पांडाल में भव्य धनुष सजाकर रखा गया। सीता के स्वयंवर में शामिल होने के लिए तमाम राजा पहुंचे। इस दौरान हर किसी ने धनुष को तोड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कोई उसे टस से मस तक नहीं कर सका।
विज्ञापन


इस पर राजा जनक दुखी होकर विलाप करते हैं। जब वह क्षत्रियों की वीरता पर सवाल उठाते हैं तो राम व लक्ष्मण गुरु की आज्ञा से वहां पहुंचते हैं। इसके बाद भगवान राम धनुष तोड़कर सीता के साथ विवाह करते हैं। इसके बाद परशुराम के क्रोध और फिर उनकी लक्ष्मण के साथ बहस और संवाद का दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान विजयपाल, संदीप शर्मा, बंटू शर्मा, अमित त्रिपाठी, रविकांत दुबे, इतेंद्र राजपूत, सुभाष आदि लोगों ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed