फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Crop of achievements flourishing in the farmer's place

किसान के यहां लहलहाई उपलब्धियों की फसल

Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Crop of achievements flourishing in the farmer's place
कन्नौज। किसान के घर में इस बार खुशियों और उपलब्धियों की फसल लहलहाई है। किसान की बड़ी बेटी जागृति ने इंटरमीडिएट में 91.20 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में टॉप किया है, तो छोटी बेटी आकांक्षा ने हाईस्कूल में 91 फीसदी अंक पाकर परिवार का मान बढ़ाया है। दोनों बहनें पढ़ाई पूरी कर सिविल सर्विस में जाकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड के गांव अंदौआ निवासी आशुतोष राजपूत ख्ेाती करते हैं। उनके तीन बच्चों में से दो आस्था और आकांक्षा ने इस बार बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। आस्था ने इंटरमीडिएट की तो आकांक्षा ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। दोनों ही बहनें जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम की छात्राएं हैं। इंटर में जिला टॉप करने वाली आस्था ने बताया कि उसने कोचिंग या ट्यूशन नहीं पढ़ी। सेल्फ स्टडी से उसने मेहनत की और बेहतरीन परिणाम भी दिया। आस्था कहती है कि सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी का उसकी सफलता में बड़ा योगदान है। माता पिता और अध्यापकों को अपना आदर्श बताने वाली आस्था कहती है कि सिर्फ मेहनत ही सफलता दिला सकती है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। छोटी बहन आकांक्षा भी बड़ी बहन की तरह मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहती है। दोनों बहनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed