{"_id":"64ada1987d6cf6caff007f84","slug":"criminals-will-be-punished-under-operation-conviction-kannauj-news-c-214-1-knj1003-407-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को दिलाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को दिलाई जाएगी सजा
Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कानून व शांति व्यवस्था और अभियोजन के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों को सजा दिलो जाने को लेकर चर्चा हुई। जिले भर में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 20 मुकदमा चिन्हित गए हैं।
डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने बैठक में बताया कि जिला सत्र न्यायालय में गंभीर अपराधों की कुल संख्या 6394 है। जून माह में 24 अपराधिक मामलों का निस्तारण हुआ है। जिसमें 10 लोगों को पैरवी कर सजा दिलाई गई। कहा कि महिला अपराध से संबंधित कुल 945 मुकदमें लंबित हैं। चार वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें दो लोगों को सजा हुई है। कहा कि 205 मुकदमें खाद्य के लंबित है। कहा कि खाद्य पदार्थों मे मिलावट समाज के प्रति जघन्य अपराध है। खाद्य पदार्थ में मिलावट वाले प्रकरणों की पैरवी कर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्ती से पेश आ रही है। समाज को भयमुक्त वातावरण देने के लिए अपराधियों को अंतिम दरवाजे तक ले जाना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कहा कि मेडिकल में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने कहा है कि चार्जशीट समय से कोर्ट में दाखिल की जाए। थाना स्तर पर चार्टशीट पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट, संयुक्त निदेशक अभियोजन, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी व अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी मौजूद रहे।