फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   worker fell into the Sewer tank, death

सीवर टैंक में गिरा मजदूर, मौत

Fri, 13 May 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Fri, 13 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
worker fell into the Sewer tank, death
पानी का संकट - फोटो : amar ujala bureau
कस्बा तिर्वा में निर्माणाधीन घर में काम कर रहे मजदूर की सीवर टैंक में डूब जाने से मौत हो गई। साथी मजदूरों ने शव बाहर निकाला है। जानकारी के मुताबिक कस्बा तिर्वा के दौलेश्वर मंदिर के पास अशोक फौजी का मकान बन रहा है। इस मकान में बीते दिन सीवर टैंक बनाया गया था।
विज्ञापन


मकान निर्माण में कई मजदूर लगे हुए थे। गुरुवार देर शाम काम खत्म करने के बाद मजदूर विजय वर्मा (20) पुत्र रामऔतार वर्मा टैंक के पास बैठा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में डूब गया। साथी विजय को लापता देख अन्य मजदूरों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात विजय का शव सीवर टैंक में पड़ा पाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय ने बताया कि टैंक में गिरकर मजदूर के मरने की जानकारी मिली है।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed