फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Worker crushed by a vehicle, killed

वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत

Sun, 10 Jul 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 10 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Worker crushed by a vehicle, killed
घटना की जानकारी करता मौके पर पहुंचा दारोगा। - फोटो : अमर उजाला
सौरिख-बिधूना रोड पर ग्राम ब्राहिमपुर के पास किसी वाहन ने मजदूर को कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब दो बाद जाम खुलवा पाया।  क्षेत्र के ग्राम अहिरूआ राजारामपुर के मजरा नगला डाल निवासी शकील (45) पुत्र सफीक शुक्रवार देर रात मिट्टी की खुदाई करने की बात कहकर ट्रैक्टर पर घर से निकला था।
विज्ञापन


देर रात किसी वाहन ने ब्राहिमपुर गांव के सामने कोल्डस्टोर के पास उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर बाद रोते-बिलखते हुए उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। खफा लोगों ने सौरिख-बिधूना मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया। शकील मजदूरी करता था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed