फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women make raw alcohol was illegal

महिला बनाते मिली अवैध कच्ची शराब

Sun, 17 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sun, 17 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women make raw alcohol was illegal
आबकारी टीम द्वारा पकड़ी गई कच्ची अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
आबकारी और पुलिस की टीम ने सौरिख और इंदरगढ़ थाना क्षेेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में लहन और कच्ची शराब बरामद की गई। एक मकान में महिला कच्ची शराब बनाते पकड़ी गई। मौके पर 8200 किलो लहन को नष्ट किया गया।  
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के निर्देश पर आबकारी अधिकारी अवधेश राम की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक महेंद्र कौशल, एमपी सिंह, सौरिख थानाध्यक्ष संतोष व्यास, एसएसआई महेंद्र गौतम ने पुलिस टीम के साथ छापामार अभियान चलाया। गिहार कालोनी में निवास सर्वेश, मोहर सिंह एक महिला के साथ मिलकर कच्ची शराब बना रहे थे। टीम को देखकर महिला को छोड़कर सब घर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


एक अन्य मकान में महिला कच्ची शराब के छोटे-छोटे पाउच तैयार करते हुए। मिली। इसके बाद टीम ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिलंदपुर नादेमऊ निवासी राम सजीवन के यहां छापा मारा। यहां पर भी अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापामार अभियान के दौरान 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। इसके अलावा 8200 किलो लहन अलग-अलग जगहों पर बरामद किया गया। जिसे नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed