फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Women jewelry flown Tppebajon

टप्पेबाजों ने महिला के जेवरात उड़ाए

Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 30 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women jewelry flown Tppebajon
चोरी

कन्नौज। एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने आई महिला से दो टप्पेबाजों ने ठगी कर ली। उसके पास मौजूद नगदी व जेवरात लूट लिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सदर कोतवाली के गांव नसरापुर निवासी सिद्धेश्वर की पत्नी अर्चना बीमारी के चलते दोपहर लगभग1.30 बजे  तिर्वा क्रासिंग स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने आ रही थी। वह जैसे ही कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंची तभी उसे दो युवक मिले।

विज्ञापन


युवकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए महिला से 50 रुपये मांगे। इसके बाद अपनी बातों में महिला को उलझाकर उसके पास मौजूद 100 रुपये नगद, एक मोबाइल, पहने हुए जेवरात सहित करीब 50 हजार रुपये का सामान लेकर दोनों युवक चंपत हो गए। बाद में पीड़ित महिला रोते हुए कोतवाली पहुंची। जहां से उसे सरायमीरा चौकी भेज दिया गया। सरायमीरा पुलिस ने दोनों टप्पेबाजों की काफी तलाश की लेकि न कोई पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed