फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman with garland of shoes, five arrested

महिला को जूतों की माला पहनाने वाले पांच गिरफ्तार

Wed, 13 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 13 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman with garland of shoes, five arrested
गिरफ्तार आरोपी पंच। - फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के चांदापुर में खामा पंचायत (बंजारा समाज की पंचायत) में हुए फैसले के बाद महिला का मुंह कालाकर जूतों की माला पहना गांव में घुमाने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 12 नामजद एवं छह अज्ञात लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं महिला को न्याय दिलाने के लिए ग्रीन गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थाने में डेरा डाल दिया है। भाजपा नेत्री ने भी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुन न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


बंजारा समाज की एक लड़की पड़ोसी युवक के साथ चली गई थी। इस पर लड़की पक्ष ने पंचायत बुलाई और सोमवार को लड़के की मां को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। पुलिस देर रात तक मामले को निपटाने में लगी रही, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर सीओ सदर अम्बरीश यादव गांव में पहुंचे और पूछताछ की। सीओ सदर ने बताया कि पीड़िता का पति गुजरात में काम धंधा करता है। तीन जुलाई को पड़ोसी की लड़की पारिवारिक विवाद में अपने बहनोई के घर औरैया चली गई।
विज्ञापन


इस पर पड़ोसियों ने महिला के बेटे पर लड़की भगाने का आरोप लगा दिया। इसी बात को लेकर इतना बखेड़ा हुआ। महिला की शिकायत पर गांव के नायक दर्शन पुत्र गबड़ू, अतर सिंह पुत्र भूपाल, गौतम, मंगल पुत्रगण अतर सिंह, कस्तूरी देवी पत्नी अतर सिंह, पंक्षी उर्फ भजनलाल पुत्र भोपाल सिंह, श्रीपाल पुत्र भाव सिंह, श्रीकृष्ण व मुलायम पुत्रगण लाखन सिंह, भूरे व मुनेश्वर पुत्रगण कमलसिंह, ठठिया थानाक्षेत्र के रामनगर निवासी तहसीलदार  एवं पांच व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अभद्रता के मामले की जांच क र लौटे सीओे सदर अम्बरीश यादव ने बताया कि महिला का मुंह काला कर उसके ऊपर जूतों की माला डाली गई थी। पुलिस ने आरोपी पंच श्रीपाल, महिला पंच कस्तूरी देवी, गौतम, पंछीं उर्फ भजनलाल, तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर जूतों की माला महिला पंच कस्तूरी देवी ने डाली थी। मामले में किसी आरोेपी को छोड़ा नहीं जाएगा, कठोर कार्रवाई होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed