फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wash palm of the child drowned in canal deaths

खजूर धोने गए बालक की नहर में डूबकर मौत

Mon, 20 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 20 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Wash palm of the child drowned in canal deaths
घटना के संबंध में पूछताछ करते चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बडे़ भाई के साथ नहर में खजूर धोने गया दो वर्षीय बालक डूब गया। ग्रामीण और परिजनाें के दो घंटे के प्रयास बाद शव निकाला जा सका। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। थाना इंदरगढ़ के छंगेपुर्वा गांव निवासी शोभाराम जाटव का दो वर्षीय पुत्र अनुराग अपने पांच वर्षीय बड़े भाई अरुण के साथ रविवार सुबह करीब 8 बजे घर के सामने निकली नहर के किनारे खजूर बीनने गया था।
विज्ञापन


खजूर बीनने के बाद दोनों भाई अपने-अपने हाथों में लिए खजूर को नहर के पानी में धो रहे थे। इसी दौरान अनुराग का पैर फिसल गया। नहर के गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। बड़ा भाई अरुण घर पहुंचा तो परिजनों ने अनुराग के बारे में पूछा। अरुण ने नहर के पानी में खो जाने की बात कही। इस पर परिजन तत्काल अरुण को लेकर नहर किनारे पहुंचे। ग्रामीणों के दो घंटे के प्रयास बाद अनुराग का शव नहर से निकाला गया।
विज्ञापन



शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उधर, सूचना पाकर उमर्दा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके  पर पहुंच गए। मृतक के पिता शोभाराम दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना परिजनों ने उन्हें दी। वह दिल्ली से रवाना हो गए है।ं पिता के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed