फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wanted to see the train made its way to death

ट्रेन देखने की चाह बनी मौत की राह

Thu, 25 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Thu, 25 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wanted to see the train made its way to death
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
कन्नौज से कानपुर जा रही मालगाड़ी की सीटी सुनकर आठ साल की बच्ची ट्रेन देखने के लिए ट्रैक पर पहुंच गई। उत्साह में वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


हादसा गुरुवार को जसौली गांव में हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव निवासी निशा (8) पुत्री हारून गुरुवार की सुबह अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी कन्नौज से कानपुर जा रही मालगाड़ी का हार्न सुनकर बालिका ट्रेन को देखने के लिए रेलवे ट्रैक पर आ गई।
विज्ञापन


उसी दौरान ट्रेन की चपेट मे आ जाने से मासूम बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। परिवारीजनों को बालिका की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed