फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two person loot

रोडवेज बस में जहरखुरानों ने दो युवकों को लूटा

Thu, 27 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 27 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
two person loot
जहखुरानी का शिकार वृंदावन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रोडवेज बस में जहरखुरानों ने दो युवकों को लूट लिया। वहीं, रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए दोनों को अलग-अलग स्थानों पर उतार दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बेहोशी की हालत में दोनों युवकों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवकों ने जहरखुरानी की घटना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


हसेरन क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर्वा निवासी वृंदावन (32) पुत्र लालमन खुर्जा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मंगलवार की रात वह रोडवेज बस से घर लौट रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ सुंघा सामान लेकर चंपत हो गए। बुधवार सुबह बस के परिचालक ने उसे फर्रुखाबाद चौराहा के पास उतार दिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर वृंदावन ने बताया कि जहरखुरान उससे लगभग 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन


उधर, एक अन्य रोडवेज बस बेहोशी की हालत में एक युवक को पूर्वी बाईपास पर उतार कर चली गई। युवक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद होश में आए युवक ने अपना पता इलाहाबाद जनपद के सोरांव थानांतर्गत ग्राम थरोई निवासी बलराम पुत्र रामसरन बताया, लेकिन परिजनों का कोई संपर्क नंबर न बता पाने के कारण उसके परिजनों को सूचना नहीं दी जा सकी। युवक ने बताया कि वह आनंद विहार ( दिल्ली) में नौकरी करता है। रोडवेज बस से घर जा रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने ने उसे बेहोश कर लगभग नौ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed