फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two killed in bridge construction

निर्माणाधीन पुलिया बनी काल दो को लीला

Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 23 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two killed in bridge construction
रोड जाम कर नारेबाजी करते निकारीपुर्वा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
निकारीपुर्वा गांव के सामने तिर्वा-बेला रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के गड्ढे में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से लगे जाम में फंसी एक प्राइवेट बस के चालक ने निकलने का प्रयास किया तो ग्रामीण की चपेट में आकर मौत हो गई। एक साथ दो मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के निकारीपुर्वा गांव निवासी शिवा यादव (10) पुत्र संजय यादव अपने दोस्त गांव के नितिन यादव (12) पुत्र कल्लू यादव के साथ सड़क पर बकरी चरा रहा था। गांव के सामने ही सड़क चौड़ीकरण के लिए पुलिया का निर्माण चल रहा था। निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर हुआ है। इसी गड्ढे में शिवा जा गिरा। हादसे को देख नितिन ने शोर मचाया तो आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पडे़। किसी तरह से शिवा को गड्ढे से निकाल कर एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कालेज ले आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बालक के मौत की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में रोष फैल गया। करीब एक सैकड़ा लोग गांव के सामने सड़क पर एकत्रित हो गए और जाम लगा दिया। जाम लगाए ग्रामीण ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व मृतक के परिजनो को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे।  इसी दौरान रोड जाम से घटनास्थल के आस-पास तिर्वा व बेला की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का जाम लग गया। इसी जाम में औरैया से सवारियां लेकर आ रही एक प्राइवेट बस फंस गई। कुछ देर बाद चालक ने जाम से निकालने के लिए बस को बैक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बस के पीछे खड़े ठठिया थाना क्षेत्र के कु ढ़िना गांव निवासी संतोष जाटव (55) पुत्र रामलाल को बस की टक्कर लग गई। इसमें उसकीे मौके  पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही बस का चालक बस को छोड़कर मौके  से भाग गया। हादसाें की सूचना मिलते ही सीओ तिर्वा सुरेंद्र पाल सिंह, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, उमर्दा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े थे। मौके पर डीएम व एसपी को भी बुलाए जाने की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक जाम लगा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed