फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two brothers drowned in the Black River

काली नदी में डूबे दो सगे भाई

Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned in the Black River
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
भतीजी का अंतिम संस्कार करने काली नदी में गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। जब तक गोताखोरों ने उन्हें पानी से निकाला तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। एक  ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में शोक  की लहर फैल गई। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हण (नटियाना) निवासी मटरेबाज की तीन महीने की मासूम पुत्री की बीमारी से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार रविवार करने अजय (22) व अजीत (14) अन्य लोगों के साथ करने काली नदी पर गए थे।
विज्ञापन


दोनों भाई मासूम भतीजी को लेकर नदी में जल प्रवाह करने गए। इसी दौरान बहाव तेज होने के कारण अजय गहरे पानी में डूबने लगा। अजय को डूबता देख छोटे भाई अजीत उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इससे दोनों ही डूब गए। नदी के किनारे खड़े अन्य लोगों ने पानी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। बाद में गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों व मोहल्लेवासियों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादात में मोहल्लेवासी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed