{"_id":"586e92114f1c1b945d159f99","slug":"try-to-hang-inside-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के अंदर फांसी लगाने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के अंदर फांसी लगाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यक्ति ने बैंक के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बीमार होने के बावजूद बैंक पर पैसा न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के सहियापुर गांव निवासी रामविलास ने बताया कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में उसका खाता है। वह बीमार है। पिछले कई दिनों से पांच हजार रुपये निकालने का प्रयास कर रहा है, जिससे वह अपना इलाज करा सके। लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पांच दिन बाद भी उसे पैसा नहीं दिया है।
विज्ञापन
गुरुवार को राम विलास ने बैंक कर्मचारियों को धमकी देनी शुरू की कि यदि पैसा न दिया तो गमछा से पंखे पर लटक जाएगा। इसके बाद वह गमछा लेकर स्टूल ढूंढने लगा। इससे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बैंक अधिकारी ने युवक पर दबाव बनाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में पैसा कम आ रहा है। चार बजे तक सभी खातेधारकों को पैसा दे दिया गया है। कुछ लोग दबाव बनाकर काम कराना चाहते हैं। बैंक का काम नियम के अनुसार चल रहा है।