फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Those arrested by gang crime

गैंग बनाकर वारदात करने वालों को दबोचा

Wed, 03 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 03 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Those arrested by gang crime
चोर
पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद में बाबरिया गिरोह के आतंक के बाद बुधवार को पुलिस ने अभियान चलाकर आधा दर्जन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। जबकि चोरी की वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापामार अभियान चला रही है।  सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ पुलिस चौकी के आसपास करीब आधा दर्जन गांव में चोरी की घटनाएं होने के साथ ही कन्नौज शहर में भी कई चोरी हो चुकीं है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात फर्रुखाबाद के नसरतपुर गांव में दो घरों में बावरिया गिरोह ने पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया और वहां लूटपाट की।  इसके बाद एसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर स्वाट टीम ने चोरों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई। करीब आधा दर्जन चोरों को स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकतर चोर शहर के ही एक मोहल्ले के रहने वाले है। जो एक गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन


दिन के समय यह बेरोजगारों की तरह घूमते रहते हैं। बंद पड़े मकान या मकान के पिछले हिस्से को चिन्हित कर रात के समय धावा बोलते हैं। वहीं स्वाट टीम अब फरार चल रहे अन्य चोरों की तलाश में छापा मार अभियान चला रही है। सूत्रों के मुताबिक इन चोरों से डाक बंगला रोड पर फौजी के मकान से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। गैंग में अधिकतर सदस्य 17 से 22 साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed