{"_id":"572107874f1c1b783ba91507","slug":"the-young-man-shot-himself-with-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने तमंचे से खुद का गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने तमंचे से खुद का गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगला गूढ़ा गांव में सगे भाई की बारात से लौटे युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने बेटे द्वारा आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
मंगलवार रात चंद्रशेखर उर्फ शेखर (22) पुत्र रामनथ जाटव मानीमऊ से अपने सगे भाई मनोज की बारात से लौट आए थे। इसके बाद वह सीधा अपने कमरे में गया और वहां रखे तमंचे से गोली मार ली। फायर की आवाज सुनते ही लोग कमरे की ओर दौड़ पड़े। वहां का शेखर खून से लथपथ पड़ा था। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे से घर में कोहराम मच गया। इस संबंध में मृतक के चाचा अहिबरन ने बताया कि उनका भतीजा चंद्रशेखर शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में वह रात में ही बारात से वापस लौट आया था और यहां उसने यह कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की तहरीर दी है।