फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Differently-abled woman who suffered burns dies

Gonda News: झुलसी दिव्यांग महिला की मौत

Thu, 08 Oct 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 08 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Differently-abled woman who suffered burns dies
डुमरियाडीह। वजीरगंज के सोनबरसा में बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से 45 वर्षीय दिव्यांग आरती गंभीर रूप से झुलस गईं। बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरती के बेटे सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी मां चलने-फिरने व बोलने में असमर्थ थीं। बुधवार को वह छप्पर में सो रही थीं। अचानक आग लगने से वह झुलस गईं। उन्हें उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां मौत हो गई। मृतका के भाई खानपुर निवासी हुकुम गोस्वामी ने थाने में शिकायत की है कि उनकी बहन काफी समय से बीमार थीं। उन्हें जान से मारने के उद्देश्य से छप्पर जला दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed