{"_id":"57264aab4f1c1bce045cd2b8","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Sun, 01 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के छोटेलाल कुइंया गांव के सामने तिर्वा-बेला मार्ग पर रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव सड़क के किनारे मिला। उमर्दा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में दुर्घटना बता रही है। वहीं मृतक के परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं।
उमर्दा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक आदेश कुमार (25) पुत्र रामाधार निवासी ग्राम मनकापुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात का है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 400 रुपये मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।
उधर, पोस्टमार्टम हाउस में आदेश के पिता रामाधार ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में आदेश सबसे बड़ा पुत्र था। तीन दिनों पहले वह ननिहाल औरैया जिले के बेला कस्बे में आया था। घटनास्थल पर वह किस तरह पहुंचा उनको जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदेश की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।