{"_id":"5713de324f1c1b243410fcaa","slug":"the-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पहले तो पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। अब बाद में उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी राकेशचंद्र पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उसका पुत्र रोहित (22) शुक्रवार शाम खेत की तरफ गया था। देर रात तक नहीं लौटा।
शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से बेल्ट के फंदे में लटकता मिला। शव को देख हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया था। राकेश ने बताया कि ग्राम प्रधान के कहने पर उसने पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद पुत्र के मोबाइल की रिकार्डिंग सुनने से जानकारी हुई कि उसे गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पुत्र की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
उसने गांव की ही एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजन मोबाइल की रिकार्डिंग के बारे में बता रहे थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।