फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man's body was found hanging from a tree

पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Mon, 18 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a tree
फांसी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर जागीर में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पहले तो पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। अब बाद में उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्राम महमूदपुर जागीर निवासी राकेशचंद्र पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उसका पुत्र रोहित (22) शुक्रवार शाम खेत की तरफ गया था। देर रात तक नहीं लौटा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से बेल्ट के फंदे में लटकता मिला। शव को देख हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया था। राकेश ने बताया कि ग्राम प्रधान के कहने पर उसने पुत्र का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद पुत्र के मोबाइल की रिकार्डिंग सुनने से जानकारी हुई कि उसे गांव के ही कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके पुत्र की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है।
विज्ञापन


उसने गांव की ही एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल सीएल वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजन मोबाइल की रिकार्डिंग के बारे में बता रहे थे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed