फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The young man fled, leaving the woman unconscious condition

महिला को बेहोशी हालत में छोड़कर भागे युवक

Tue, 27 Sep 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 27 Sep 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The young man fled, leaving the woman unconscious condition
कालोनी में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अस्त-व्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में बाइक सवार युवक एक महिला को कालोनी में छोड़कर भाग निकले। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तमाशबीन बनी रही। जानकारी पर महिला के परिजन पहुंचे और उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए। उधर इस मामले को लेकर कालोनी में कई तरह की चर्चाएं हैं।  सोमवार दोपहर दो बाइकों से तीन युवक एक महिला को लेकर कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 37 में आए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उन लोगों ने खाना खाया और जमकर शराब पी। अधिक नशा हो जाने पर महिला बेहोश हो गई। उसके बेहोश होते ही युवकों के होश उड़ गए। वह तीनों महिला को बेहोशी की हालत में अकेला छोड़कर बाइक पर भाग निकले। इससे वहां आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। कुछ देर बाद चीता मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय महिला अस्त-व्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन


कुछ देर बाद महिला के परिजन भी मौके पर आ गए। वह लोग उसे उपचार के लिए नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए।  इस संबंध में कस्बा इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कालोनी में महिला के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी, लेकिन महिला के परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उन लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि महिला अपने मित्रों के साथ कालोनी आई थी। वहां उन लोगों ने खाना खाया और शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed