{"_id":"577d4cb94f1c1bd2707f9ad4","slug":"the-young-man-did-not-leave-the-wife-poisoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को विदा न करने पर युवक ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को विदा न करने पर युवक ने जहर खाया
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : amar uajal
पत्नी की विदा न करने से क्षुब्ध एक युवक ने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो उसे जिला अस्पताल लाया गया। सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर किया गया। गुरसहायगंज कोतवाली के सियरमऊ गांव निवासी शिवांक सक्सेना (25) पुत्र राकेश सक्सेना का विवाह गत मार्च में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के भंडारी गांव की एक युवती के साथ हुआ था। मंगलवार को वह पत्नी की विदा कराने के लिए ससुराल गया।
ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया। इस पर क्षुब्ध होकर देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो एंबुलेंस की मदद से परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोपहर को मेडिकल कालेज में रेफर किया गया।