फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman died by hang

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 08 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 08 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
The woman died by hang
महिला की माौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शादी के दस साल बाद भी बच्चा न होने से पति-पत्नी में विवाद के बाद शनिवार की रात महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


मोहल्ला अशोक नगर निवासी बजरंगी गुप्ता का करीब दस वर्ष पहले थाना अलीगंज के ग्राम ससोते निवासी ईश्वर दयाल गुप्ता की पुत्री रचना के साथ विवाह हुआ था। शनिवार की रात दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद बजरंगी छत पर बने बरामदे में जबकि पत्नी अंदर कमरे में सोने चली गई। बजरंगी ने बताया कि रात पौने दो बजे खटखट की आवाज सुनकर जब उसकी आंख खुली तो पत्नी अंदर फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने उसे उतारा और मुंह पानी डाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि कोई संतान न होने के कारण पत्नी किसी रिश्तेदार का बच्चा गोद लेने की बात कहती थी, जिसका वह विरोध करता रहा और इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचे मृतका के भाई साधू गुप्ता ने हत्या का आरोप लगाया और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी शोएब खां ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed