फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The two sides clash, the young man picked up a hanging

दो पक्षों में मारपीट, युवक ने लगा ली फांसी

Sun, 06 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 06 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The two sides clash, the young man picked up a hanging
d - फोटो : demo pic

थानाक्षेत्र ठठिया के भर्तापुर गांव में शनिवार को मामूली विवाद के बाद दो गुटों में संघर्ष हो गया। मारपीट में घायल युवक ने देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने सात लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के एक युवक की हालत गंभीर है। जिसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के भर्ता गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (25) का पड़ोस में निवास कर रहे सुमित जाटव (18) से विवाद हो गया। आरोप है कि शनिवार की देर रात पुष्पेंद्र आदि ने सुमित के घर पर हमला बोल दिया और सुमित के साथ मारपीट कर दी। पुष्पेंद्र आदि ने सुमित को जेल भेजने की धमकी दी। मारपीट के दौरान गांव के कई लोग आ गए। उन्होंने पुष्पेंद्र आदि की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें पुष्पेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी घटना से आहत सुमित ने देर रात घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घर के लोगों को शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर बाद शव को फांसी के फंदे से उतारा। मामले में पिता राकेश ने दिनेश, अंशु, वीरेंद्र, पुष्पेंद्र, गुड्डू, अरुण, शिवपाल के खिलाफ पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुष्पेंद्र को गंभीर हालत में कानपुर उपचार के लिए भेजा गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठठिया थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है। अभी एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुष्पेंद्र की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed