फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The throat was pressed after poisonous injection

जहरीला इंजेक्शन लगाने के बाद दबाया था गला

Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
The throat was pressed after poisonous injection
घटना का खुलासा करती सीओ मोनिका यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छात्र विशाल का अपहरण करने के बाद जहरीला इंजेक्शन लगाया फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विशाल की हत्या के पीछे हत्यारोपी के भाई की प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का बदला लिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली में सोमवार की दोपहर तीन बजे के सीओ मोनिका यादव ने मामले का खुलासा किया। बताया कि विशाल जाटव (12) पुत्र महेश जाटव फर्रुखाबाद के मारवाड़ी मोहल्ला कादरी गेट का मूल निवासी था। वह सात साल से तिर्वा कोतवाली के फगुहा गांव में अपनी बहन ज्योति के घर पर रह रहा था। वह कक्षा छह का छात्र था।
विज्ञापन
26 जून 2017 को हत्यारोपी फर्रुखाबाद के कादरी गेट निवासी भारत के भाई सोनू का अपने पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग था। 25/26 जून की रात विशाल जाटव के भाई सनी ने सोनू को आपत्तिजनक हालत में देख लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फर्रुखाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के मुताबिक अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए भारत ने अपने पिता अनिल, बहन लक्ष्मी व रिश्तेदार हरिओम के साथ मिलकर 14 अगस्त को योजना बनाई। 18 अगस्त की रात सात बजे के करीब विशाल का फगुहा गांव से अपहरण कर लिया। उसे जहरीला इंजेक्शन लगाकर मोटर साइकिल पर बैठाकर गुरसहायगंज कोतवाली के रामाश्रम के निकट काली नदी के किनारे खड़ी पतेल की झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसके शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया।
पुलिस ने भारत, व हरिओम निवासी अंबेडकर नगर थाना फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर शव को बरामद किया गया। मृतक की मां राधा देवी व बहन ज्योति को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई गई। सीओ ने बताया कि फरार दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed