फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The soldier's wife is hanged

सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 04 Nov 2017 12:09 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 04 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। किसी बात पर क्षुब्ध होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। मृतका के पति इस समय पुलिस विभाग में जालौन में तैनात है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर में प्रियंका (23) पत्नी प्रशांत कुमार का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर मृतका के मायके ग्राम कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात से कई लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर क्षेत्राधिकारी श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल संतोष कुमार व्यास, हल्का इंचार्ज राजेंद्र सिंह पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। मृतका का पति प्रशांत कुमार सिपाही है और इस समय वह जनपद जालौन में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शादी तीन साल पहले प्रियंका के साथ हुई थी और दो साल की एक बेटी भी है। ग्रामीणों के मुताबिक यह प्रशांत की दूसरी शादी है। पहली शादी उसने उत्तराखंड में की थी, जिसमें पत्नी से अनबन के बाद कोर्ट से तलाक हो गया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व्यास ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed