फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl in the lap of Kannauj knife murder

कन्नौज में छुरे से गोद कर युवती का कत्ल

Fri, 11 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

प्रेम संबंध में बाधक युवती की छुरे से गोदकर हत्या

विज्ञापन
कर दी गई। इस मामले में परिवार के ही युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर छुरा व आरोपी की चप्पल बरामद की है। आरोपी फरार है।

मोहल्ला खेड़ा निवासी मुन्ने खां पीडब्ल्यूडी में बेलदार है। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे मुन्ने खां की पत्नी नाजमा बेगम (36) रसोई में खाना पका रही थीं। इसी दौरान परिवार का युवक सद्दाम वहां आ धमका। उसने दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद कर महिला पर छुरे से हमला बोल दिया।

मुन्ने खां ने बताया कि वह पास में ही भैंस को चारा डाल रहे थे। पत्नी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे। धक्का देने से दरवाजा खुल गया। अंदर सद्दाम उसकी पत्नी को जमीन पर गिराकर पेट पर छुरे से वार कर रहा था। इसी बीच बेटे अयूब, हारुन भी आ गए। यह देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला।
 
पड़ोसियों की मदद से नजमा को लेकर तिर्वा मेडिकल कालेज भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर सीओ छिबरामऊ बीपी सिंह सोलंकी, सौरिख एसओ रजनेश चौहान, नादेमऊ इंचार्ज सीपी सोलंकी मौके पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में मुन्ने खां ने बताया कि सद्दाम के परिवार की ही एक लड़की से प्रेम संबंध है।

उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी रंजिश में उसने नजमा की हत्या कर दी। उधर, गांव में जमीन की रंजिश की भी चर्चा है। सीओ ने बताया कि मुन्ने खां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed