फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The gang rape of a young woman in Bihar

बिहार की युवती से किया गैंगरेप

Mon, 17 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The gang rape of a young woman in Bihar
सिरसा में एक साल तक नाबालिक लड़की से रेप - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
बिहार से शादी के लिए खरीदकर लाई गई युवती से जब युवक ने विवाह करने से इंकार किया तो अन्य चार लोग उसे खींचकर सूने पड़े घर में ले गए, जहां उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद चारो लोग युवती को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिहार जिला छपरा के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ ट्रेन से शिमला से अपने गांव लौट रही थी। बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर वह अपने परिजनों से बिछुड़ गई। इसी दौरान सौरिख निवासी एक व्यक्ति उसे फुसलाकर अपने साथ ले आया। उक्त युवक ने उसे गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी एक दूसरे युवक को बेंच दिया। युवती का आरोप है कि जिस व्यक्ति ने उसे खरीदा था वह उसकी शादी अपने भतीजे से कराने की बात कह रहा था। जब वह घर पहुंची तो उसके भतीजे ने उसे पसंद नहीं किया और शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक तीन दिन पहले उसे गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के यहां भेज दिया। इस घर में बिहार की एक अन्य महिला भी रहती है। युवती का आरोप है कि 15 अक्तूबर की रात 11 बजे उसे घर से जबरन खींच लिया गया और पास में खाली पड़े घर में बंद कर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे पीटा। कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शीघ्र पकड़े जाएंगे आरोपी
चारों अभियुक्त गांव के ही है। घटना के बाद से फरार है। गुरसहायगंज पुलिस को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed