{"_id":"57bc96c04f1c1b6138d4ffb4","slug":"the-doctor-s-wife-ran-to-noise-punk","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर की पत्नी के शोर मचाने पर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर की पत्नी के शोर मचाने पर भागे बदमाश
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला मकरंद नगर में काली देवी मंदिर के सामने एक डाक्टर के मकान में मंगलवार दिनदहाड़े दो बदमाशों ने धावा बोलकर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट का प्रयास किया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। वहीं रास्ते में कुछ लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर पीटा। लेकिन वह बाद में वह भी भाग निकला। काली दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाले डाक्टर प्रभात कटियार मंगलवार को दिन में एक बजे के करीब क्लीनिक पर थे। उसी समय दो बदमाश उनके मकान के गेट पर पहुंचे।
घंटी बजाई तो डाक्टर की पत्नी सरोज कटियार ने गेट खोल दिया। तभी दोनों बदमाश मकान के अंदर घुस आए और सरोज का गला व मुंह दबाकर उन्हें चुप करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर कुछ मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी दोनों बदमाश भाग निकले। लोगों ने उनका पीछा किया। बिजली वर्कशाप के सामने कुछ युवकों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। युवकों ने लात-घूंसों से जमकर उसकी पिटाई कर दी।
पकड़े गए युवक ने बताया कि जो युवक सबसे आगे भाग रहा था। उसे पकड़ने के लिए वह दौड़ रहा था। लेकिन जनता ने उसे पकड़ लिया। इस बात पर लोगों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह युवक सिंहवाहिनी मंदिर रोड पर जाकर लापता हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही डा. प्रभात कटियार, धीरेंद्र मिश्रा सहित कई अन्य लोगों को लेकर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
यहीं नहीं उन्होंने तत्काल पुलिस को भेजकर बदमाशों के संबंध में खोज कराई। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। दिनदहाड़े हुई घटना को लेकर मोहल्ले वासी दहशत में है। वहीं एसएसआई का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।