फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The baby was thrown before birth

जन्म से पहले ही बच्ची को फेंका

Sat, 13 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 13 May 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
The baby was thrown before birth
बच्ची का शव देखते दारोगा व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

राजकीय महिला अस्पताल परिसर में किसी ने जन्म लेने से पहले ही गर्भपात कराकर कन्या के भ्रूण का शव फेंक दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि किसी ने साजिशन इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह राजकीय महिला अस्पताल परिसर में बने आवासों के पास लगभग पांच माह के भ्रूण का शव पड़ा था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी महिला ने गर्भपात कराने के बाद शव फेंक दिया। सूचना पर सिटी इंचार्ज सुबोध कुमार उपाध्याय, उपनिरीक्षक महेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि शहर में अवैध गर्भपात का धंधा जोरों पर है और जानकारी होने के बाद भी प्रशासन खामोश है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ.दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि किसी ने अस्पताल प्रशासन को बदनाम करने के लिए साजिशन बच्ची के शव को परिसर में फेंक दिया। इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने के लिए उच्चाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed