{"_id":"576440014f1c1ba93b11b9d9","slug":"teenager-raped-the-report-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे से सटे हुए लगे एक गांव के निवासी ने बताया कि उसका खेत में ही घर बना हुआ है। बीते गुरुवार रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री शौच के लिए घर के पास में ही गई थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे दबोच लिया।
इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी तरह युवक के चंगुल से छूट के आई युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में आकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली एसएसआई रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।